ईरान ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद के रिपोर्टर अहमद शहीद की ईरान में मानवाधिकार से संबंधित रिपोर्ट का क़ानूनी आधार नहीं है और इस रिपोर्ट को मानवाधिकार परिषद के अधिकारियों को प्राप्त दायित्वों की अनदेखी करते हुए तय्यार किया गया है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़्ख़म ने बुधवार को प्रेस कांफ़्रेंस में ईरान के संबंध में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के विशेष रिपोर्टर अहमद शहीद की नई रिपोर्ट को एकपक्षीय और वास्तविकता से परे बताया और कहा कि अहमद शहीद ईरान विरोधी नीति अपनाए हुए हैं। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए हालिया रिपोर्ट में मानवाधिकार आयोग के तंत्र से बाहर की इच्छाएं शामिल है, कहा कि तेहरान को अंतर्राष्ट्रीय नियमों व क़ानूनों का पालन न होने के कारण इस रिपोर्टर के क्रियाकलाप पर संदेह है।
ईरानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने ईरान और गुट पांच धन एक के बीच वियना में अगले चरण की परमाणु वार्ता के बारे में बताया कि यह चरण अगले हफ़्ते के ख़त्म होने से पहले आयोजित होगा जो द्विपक्षीय और बहुपक्षीय भी होगा। उन्होंने बल दिया कि प्रगति की रफ़्तार धीमी है किन्तु वार्ता को जारी रखने पर सहमति मौजूद है और दोनों पक्ष इस संकट को बात-चीत के ज़रिए हल करने की कोशिश कर रहे हैं।
मर्ज़िया अफ़्ख़म ने कहा कि विगत की तुलना में विवादास्पद विषयों को बेहतर ढंग से समझने की संभावना मौजूद है और ईरान तथा गुट पांच धन एक महत्वपूर्ण बिन्दु पर बात कर रहे हैं जिसे संयुक्त बिन्दु का नाम दिया जा सकता है।
8 अक्टूबर 2014 - 18:33
समाचार कोड: 643078
ईरान ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद के रिपोर्टर अहमद शहीद की ईरान में मानवाधिकार से संबंधित रिपोर्ट का क़ानूनी आधार नहीं है